सौरिख। मथुरा जनपद के बलदेव थाना क्षेत्र के छबरऊ गांव निवासी दानवीर सिंह, साथी दीपकांत शुक्ला निवासी आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा आगरा व ज्योत कॉलोनी मैनपुरी निवासी दीपू के साथ ग्रीन सिटी इंदिरापुरम गाजियाबाद के साथ एक्सप्रेसवे से होकर आगरा से लखनऊ जा रहे थे। कार को पूरन सिंह चला रहे थे। किलोमीटर संख्या 150 के पास एक्सप्रेसवे पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों को पकड़ रहे कैटल कैचर वाहन से कार टकरा गई। हादसे में कैटल कैचर वाहन में मौजूद मवेशी की मौत हो गई, जबकि कार सवार दीपू व दीपकांत शुक्ला घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन को एक्सप्रेस वे से हटवाया। मृत मवेशी को भी दफन करा दिया। संवाद