फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पट्टे की जमीन पर कब्जा, 10 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन




तिर्वा। हाईकोर्ट से पट्टे की जमीन पर कब्जा कराने के आदेश पर राजस्व टीम ने कब्जा दिलवा दिया।। कब्जामुक्त कराने के बाद आरोपियों ने दोबारा कब्जा कर लिया। पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी जवाहरलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह दिव्यांग हैं। 30 वर्ष पहले जमीन का पट्टा हुआ था। जमीन पर कब्जा करने पर गांव के ही निवासी हाकिम सिंह ने आपत्ति दर्ज करते हुए न्यायालय में याचिका दायर कर दी। लोअर, अपर व हाईकोर्ट तीनों न्यायालयों ने याचिका खारिज कर राजस्व विभाग को कब्जा दिलाने का आदेश दिया। पांच माह पहले राजस्व की टीम ने जमीन पर कब्जा दिला दिया। आरोपितों ने खेत पर खड़ी फसल को नष्ट कर कब्जा कर लिया। कहा कि पिछले माह राजस्व की टीम ने कब्जा दिलाने का प्रयास किया तो हाकिम सिंह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ धर्मेंद्र कुमार, योगेश, रीना, नीलम, सरोज, पप्पी, जोर सिंह, लेजम सिंह व सौदान सिंह ने विरोध करते हुए गालीगलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। तहरीर में कहा गया है कि आरोपी का जमीन पर कब्जा हैं और आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें