फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 60 दिनों तक चलेगा अभियान, नहीं दिखाई देंगे बेसहारा पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कहा कि 60 दिवसीय विशेष अभियान चलाकर बेसहारा पशुओं को संरक्षित किया जाएगा। प्रथम चरण में जीटी रोड के किनारे 55 ग्राम पंचायतें चिन्हित की गई है, जिसमें गोशाला के निर्माण के लिए भूमि का चयन किया जाना है। भूमि का चयन एक सप्ताह में कर गोशाला निर्माण कराया जाएं। इस कार्य में ग्राम प्रधान व सचिव व लेखपाल अपनी महती भूमिका निभाए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि एक्सप्रेसवे व हाईवे आदि सड़कों पर बेसहारा पशुओं के आ जाने से दुर्घटनाओं की संभावना अधिक होती है। सरकार ने दुर्घटनाओं पर विराम लगाने के लिए गोशालाओं का निर्माण कर गो संरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के पास शासकीय संसाधन एवं धनराशि की कोई कमी नहीं है। गो संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने 30 रुपये प्रति पशु के स्थान पर 50 रुपये प्रति पशु कर दिया है। उन्होंनेे कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोशाला संचालित हो जाने पर निराश्रित बेसहारा पशु इधर-उधर सड़कों एवं खेतों में नहीं दिखाई देंगे। उन्होंने गोशाला निर्माण कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशुचर भूमि को कब्जा मुक्त कराकर नेपियर घास लगाई जाए। बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, एडीएम आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें