छिबरामऊ। अस्पताल रोड पर व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन आर्थिक तंगी से परेशान होकर जान देने की बात कह रहे हैं।
नगर के बजरिया मोहल्ला निवासी पूरन गुप्ता (48) की अस्पताल रोड पर परचून की थोक दुकान थी। परिजनों ने बताया कि पूरन पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानी से जूझ रहे थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे वह दुकान के ऊपर बने आवास में गए थे। कुछ देर बाद उनका शव फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।