कन्नौज। फर्रुखाबाद में शुक्रवार को बेपटरी हुई ट्रेन से कासगंज-फर्रुखाबाद रेलमार्ग बाधित हो गया। लखनऊ से फर्रुखाबाद जा रही उत्सर्ग एक्सप्रेस को रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। ट्रैक बाधित होने की जानकारी मिलते ही फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों में अफरातफरी मच गई। अधिकांश यात्री बस स्टेशन पहुंच गए। इससे जीटी रोड पर जाम लग गया। उधर, कानपुर जाने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों परेशान होना पड़ा। चार घंटे बाद जब ट्रेेनों का आवागमन शुरू हुआ तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। उधर, रेलमार्ग बाधित होने के बाद एआरएम सुदेश निगम ने कानपुर के लिए 10 बसों को चलाया गया। कन्नौज से फर्रुखाबाद के बाद पांच बसों को लगाया गया।
फर्रुखाबाद से कानपुर जाते समय पैसेंजर शुक्रवार की सुबह खुदागंज रेलवे स्टेशन पर बेपटरी हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही कंट्रोल रूम से कानपुर-कासगंज मार्ग पर ट्रेनों को रोक दिया गया। फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले उत्सर्ग एक्सप्रेस को कन्नौज स्टेशन पर रोका गया। तब यात्री पूछताछ करने करने लगे।
स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इसी रेलमार्ग पर दुर्घटना हुई है। इसलिए ट्रेन को रोका गया है। यह जानकारी होते ही घरों को लौट रहे यात्री के चेहरों पर चिंता झलक आई। जल्दी पहुंचने के लिए यात्रियों का हुजूम जीटी रोड स्थित बस स्टेशन पर पहुंच गया। इससे फर्रुखाबाद जाने वाले बसों में सवार होने के लिए मारामारी मच गई। हालत यह हो गई कि फर्रुखाबाद की बसों में पैर रखने की जगह नहीं मिली। कई यात्री खिड़कियों से बसों के अंदर घुस गए तो कोई बस की छत पर चढ़ गया। रेलवे ट्रैक बाधित होने से अहमदाबाद-गोरखपुर, फर्रुखाबाद-कानपुर एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस समेत 10 ट्रेन प्रभावित हुईं। शाम करीब चार बजे रेलवे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।
---------------
फोटो:09- अमित। संवाद
ट्रेन हादसे की सूचना पर हुए परेशान
फतेहगढ़ निवासी यात्री अमित कुमार लखनऊ से उत्सर्ग एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि परिजनों को मालूम हुआ कि इस रूट पर एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। इससे परिजनों के होश उड़ गए। कई बार परिजनों ने फोन कर जानकारी की।
----------
फोटो:10- नन्हे प्रसादी। संवाद
दंपती ने बयां किया दर्द
फर्रुखाबाद के मड़ैया निवासी नन्हें प्रसाद ने बताया कि वह पत्नी मालती देवी और बच्चों के साथ ससुराल से लौट रहा था। दो घंटे से ट्रेन खड़ी है। बच्चे भूख से तड़पने लगे।
--------
फोटो:11- आनंद। संवाद
बुआ के साथ लौटना पड़ा घर
क्षेत्र के हैवतपुर कटरा गांव निवासी आनंद कुमार बुआ ऊषा देवी केे कायमगंज के दीपू नगरिया छोड़ने स्टेशन पर आया था। रेलवे ट्रैक बाधित होने की जानकारी के बाद आनंद बुआ के साथ घर लौट गया। उसने बताया कि बुआ को जरूरी काम था। इसलिए वह छोड़ने जा रहा था।
-------
फोटो:12- अजय।
नौकरी के लिए जाना हुआ मुश्किल
कानपुर के नौबस्ता निवासी अजय शर्मा ने बताया कि फर्रुखाबाद में नौकरी के लिए वह जा रहे थे। हादसा होने के बाद ट्रेन में फंस गए। जीटी रोड पर पहुंचने पर बसों में भी जगह नहीं मिली।
-----
15 अतिरिक्त बसों से यात्रियों को किया गया रवाना