फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारियों ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन

Tue, 15 Mar 2016 12:20 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
अर्द्धनग्न होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सराफा व्यापारी। - फोटो : amau ujala
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में शहर के सर्राफा व्यापारियों ने जारी हड़ताल के 13वें दिन सोमवार को अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। केंद्र सरकार को जमकर कोसा। एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में जिले भर के सराफा व्यापारी हड़ताल पर है।
विज्ञापन


सोमवार को सदर तहसील में तिर्वा के सराफा व्यापारी पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौपा। मालूम हो कि जिले के सराफा व्यापारी लगातार 13 दिन से एक्साइज ड्यूटी खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान जनपद की सभी ज्वैलर्स की दुकानें बंद है।

इस विरोध के चलते जिले के सभी व्यापारियों का लाखों का नुकसान हो चुका है। सोमवार को सदर तहसील में तहसील दिवस पर तिर्वा तहसील के सराफा व्यापारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


दस दौरान सराफा एसोसिएशन तिर्वागंज के अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार हम सभी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। अगर कें द्र सरकार हमारी मांगें नहीं मानी तो आने वाले आगामी चुनाव में उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती ये हड़ताल जारी रहेगी।   सराफा व्यापारियों ने कहा कि वे अन्याय के खिलाफ आरपार की जंग लड़ेंगे। सरकार को तुगलकी फरमान वापस लेने के लिए मजबूर कर देंगे। सत्ता के नशे में चूर वित्त मंत्री सराफा व्यापार को चौपट करना चाहते हैं, लेकिन संगठन ऐसा नहीं होने देगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें