फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मुंडाला में चला बुलडोजर, मुक्त कराई जमीन

Tue, 18 Mar 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तालग्राम क्षेत्र के ग्राम मुंडाला में हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत मिली। इस पर एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर राजस्व तथा पुलिस टीम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर जमीन कब्जा मुक्त कराई। अवैध कब्जे की शिकायत पर कानूनगो सतेंद्र शुक्ला, क्षेत्रीय लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। जेसीबी से अवैध निर्माण को ढहा दिया। इस दौरान महिलाओं ने विरोध भी किया। बताते चलें कि ग्राम मुंडाला की गाटा संख्या 353 जोकि अभिलेखों में ऊसर के नाम से दर्ज है। लगभग 15 डिसमिल जमीन पर सेवकराम तथा गुड्डू द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान सतेंद्र यादव ने एसडीएम से की थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें