फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ और भांजे ने किया दुष्कर्म, विरोध पर पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। हरदोई के बिलग्राम में युवक ने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पति के साथ भांजे के घर में पीड़िता रहने लगी पर भांजे ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता के पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को पीड़ित महिला ने हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र में रहने वाले जेठ, सदर कोतवाली के सहिल्यापुर में रहने वाले भांजे, मां और पिता समेत मौसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि वह बिहार की रहने वाली है और चार पहले उसकी शादी हुई थी। जेठ ने पति की गैर मौजूदगी में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद वह पति के साथ भांजे के घर में रहने लगी। 26 जून 2022 को भांजे ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर भांजे ने जेठ को बुला लिया। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर पति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें