छिबरामऊ। कमरा खाली न करने पर परिवार के लोगों में ईंट-पत्थर चल गए। इसमें चार लोग घायल हो गए। महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस से मंगलवार को तहरीर दी है।
क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी सैरुन्ना ने बताया कि 18 अगस्त की शाम को वह घर पर थीं। तभी परिवार के कुछ लोग आए और कमरा खाली करने की बात कहने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से सभी ने ईंट-पत्थर, कुल्हाड़ी, बेल्चा व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आए पति लियाकत, सास साबरा बेगम तथा पुत्र फरहान को घायल कर दिया। बीचबचाव करने आए परिवार के आफाक खान व सोहेल खान के साथ भी धक्कामुक्की कर भगा दिया। यह लोग कमरे में रखी तोड़िया व पर्स में रखे 1850 रुपये चुरा ले गए। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।