गुरसहायगंज। किशोरी को स्कूल में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात मोहल्ला अफसरी निवासी बृजेश और पश्चिमी बाइपास रामगंज निवासी राजवीर 14 वर्षीय पुत्री को बहलाकर अपने साथ ले गए। आरोपी पुत्र को इस्माइलपुर के एक विद्यालय में ले गए और बंधक बनाकर के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया। मंगलवार सुबह दोनों आरोपी पुत्री को थाने के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। अतिरिक्त निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि बुधवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को टीबी अस्पताल के पीछे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।