गुरसहायगंज। डीआईजी जोगेंद्र सिंह के साथ चल रही फ्लीट की बोलेरो डीसीएम में घुसी। हादसे में एक दरोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।
कानपुर रेंज के डीआईजी बुधवार की शाम करीब पांच बजे कानपुर से फर्रुखाबाद जा रहे थे। समधन हाईवे कट पर उतरकर फर्रुखाबाद की ओर जाते समय तेज गति से आ रही डीसीएम ने काफिले के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी में टक्कर मार दी। उसमें बैठे कानपुर के जराैली बर्रा निवासी दरोगा अनिल कुमार मिश्रा, पनकी निवासी हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार द्विवेदी, बर्रा निवासी अरविंद कुमार, कल्याणपुर निवासी चंद्रजीत यादव घायल हो गए। सूचना पर कोतवाल आलोक कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और डायल 112 पुलिस की मदद से सभी को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।