फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: उधमपुर में पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के उधमपुर गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर एक कटहल के पेड़ से बेल्ट के सहारे 20 वर्षीय युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान अतुल पुत्र विनोद कुमार जाटव के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल शुरू कर दी परिजनों के मुताबिक अतुल अभी अविवाहित था और वह चेन्नई में आइसक्रीम बेचकर अपने परिवार के पालन-पोषण में सहयोग करता था। करीब एक माह पहले ही वह चेन्नई से अपने घर वापस आया था। परिवार में उसके तीन बड़े भाई भी हैं, जो आइसक्रीम बेचने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।बृहस्पतिवार को अतुल का शव गांव के बाहर कटहल के पेड़ से बेल्ट के सहारे लटका मिलने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है थाना अध्यक्ष विनोद कश्यप ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र मिलने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें