फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 16 फरवरी से 105 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में 16 फरवरी से चार मार्च तक 105 विद्यालयों में यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षाएं होंगी। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में 54,247 छात्र-छात्राएं शामलि होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि अनंतिम सूची में 85 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उसके बाद आपत्तियां व प्रस्ताव आने पर 15 केंद्र कम हो गए। नई सूची में 35 कॉलेजों से बढ़कर 105 परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल हो चुकी है। पिछले साल 94 विद्यालयों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न हुईं थीं। वर्ष 2022 में 48,474 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इस बार 5,773 परीक्षार्थी और 11 परीक्षा केंद्र इस बार बढ़ गए हैं।
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि परीक्षा केंद्र, परीक्षार्थी व परीक्षा कार्यक्रम घोषित हो गया है। अब उत्तरपुस्तिकाएं आएंगी। इस बार कोड वाली उत्तरपुस्तिकाएं आएंगी। दूसरी ओर 29 जनवरी से प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुरू होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
बोर्ड परीक्षार्थियों को लेखाजोखा
------------------------
वर्ष हाईस्कूल इंटरमीडिएट
2022 26,139 22,335
2023 28,815 25,432
-----------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें