फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने पुलिस को पीटा!: सुब्रत पाठक बोले- दरोगा ने मेरा कॉलर पकड़ा... मुझे पहचानने से किया इनकार

Mon, 05 Jun 2023 09:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

सार

एफआईआर दर्ज होने के बाद से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने दूसरे दिन रविवार को अपना पक्ष रखा। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। सांसद ने कहा कि दरोगा ने मेरा कॉलर पकड़कर अभद्रता की थी। सांसद ने कहा कि मामले को लोकसभा में उठाऊंगा और सीएम योगी से मिलकर शिकायत करूंगा।
विज्ञापन
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज पुलिस से मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज होने के बाद से भाजपा सांसद सुब्रत पाठक की ओर से पुलिस के खिलाफ लगातार आरोप का सिलसिला जारी है। उन्होंने रविवार को भी मीडिया के सामने आकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन


कहा कि कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने की सूचना पर मंडी समिति पुलिस चौकी पहुंचने पर दारोगा हाकिम सिंह ने मेरा कॉलर पकड़कर अभद्रता की थी। पहचानने से इंकार किया था। इस पूरे मामले को लोकसभा में उठाने की भी बात कही है। मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे प्रकरण की शिकायत करने की बात कही। एसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सांसद सुब्रत पाठक ने रविवार को अपने कार्यालय पर मीडिया से रूबरू होकर कहा कि शुक्रवार की रात जानकारी मिली थी कि पार्टी के एक कार्यकर्ता को पुलिस ने उठाया है और उससे मारपीट रही है। उस मामले में पूछताछ के लिए मंडी पहुंचे थे। कहा कि उन्नाव के थाना औरास में करीब रात साढ़े आठ बजे एक मुकदमा लिखा गया। 
विज्ञापन


मुकदमा लिखने से पहले ही पुलिस कन्नौज पहुंच गई थी। कहा कि बगैर मुकदमा दर्ज किए दूसरे जनपद से आकर पुलिस किसी को उठाकर लाती है। उस जनपद के एसपी और इंस्पेक्टर को जानकारी तक नहीं होती है। चौकी इंचार्ज टीम से मिलीभगत करके वहां से जाने देता है। 

सांसद ने कहा कि मामला बहुत गंभीर है, यह जांच का विषय है। कहा कि मुख्यमंत्री, डीजीपी व सभी वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिख रहा हूं। आखिर जो मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ तो दूसरे जनपद में जाकर कैसे किसी को उठाया जा सकता है। 

इसलिए मामले का संज्ञान लिया जाए। बताया कि पार्टी कार्यकर्ता समुद्र श्रीवास्त का उस मुकदमा में नाम भी नहीं फिर भी पुलिस ने उसको उठा लिया और उसका उत्पीड़न किया गया। पूरे मामले में अब पुलिस लीपापोती करने में जुटी है।

पुलिस पर कार्यकर्ताओं के अपमान का आरोप
सांसद ने एसपी कन्नौज पर आरोप लगाते हुए कहा कि इसके लिए एसपी दोषी हैं। मंडी में महिला कार्यकर्ता व अनुसूचित समाज के कार्यकर्ता व अति पिछड़ा समाज के कार्यकर्ता का अपमान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस जवाब दे कि समुद्र श्रीवास्त का मुकदमा में नाम नहीं था तो उसको किस मुकदमा में उठाया गया।

जो मुकदमा साढ़े आठ बजे लिखा गया उसके लिए उन्नाव पुलिस सात बजे यहां पहुंच गई थी। सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब में पूछा कि किस मुकदमा में पुलिस समुद्र को उठा ले गई तो पुलिसकर्मी मेरे साथ अभद्रता करने लगे। बोले कि एसपी को बताकर मंडी गया था तो एएसपी मौके पर पहुंच गए थे। जिसके बाद पुलिस ने रात को समुद्र श्रीवास्तव को छोड़ दिया था।
विज्ञापन

मंडी में लगे कैमरे से जांच की मांग
सांसद ने कहा कि मंडी में जगह-जगह कैमरे लगे हैं। मांग की है कि मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच हो। जिससे हकीकत समाने आ सके। अपने दावे को दोहराया कि उन्होंने किसी तरह की मारपीट नहीं की है। जो कुछ भी हुआ है, वह सीसीटीवी कैमरा की मदद से सामने आ सकता है। उसकी जांच होनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें