फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप प्रांतीय संगठन मंत्री का बाइक रैली निकाल किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। बाइक रैली निकाल कर बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

शनिवार को कस्बे में पहली बार विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री मधुराम के नगर आगमन पर विहिप व बंजरग दल व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कालेज गेट के समीप उनका काफिला रोक कर स्वागत किया। बाद में कस्बे में बाइक रैली निकालने के बाद सरस्वती शिशु मंदिर में एक बैठक की। इसके मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री रहे। विहिप व बंजरग दल की कमेटी का गठन किया। बैठक में बंजरग दल के प्रखंड संयोजक दीपक, सुरक्षा प्रमुख पद पर आशीष, विहिप में नगर उपाध्यक्ष संदीप तिवारी, नगर मंत्री अनिल को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में एकजुटता लाने का संदेश दिया। इस मौके पर नरेंद्र, जिला संगठन मंत्री ओमजी, जिला कार्याध्यक्ष योगेश, जिला मंत्री सुयश, जिला उपाध्यक्ष अजय, जिला सहमंत्री राजेश, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें