फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने सपा को दी खुली चुनौती

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा की गई पोस्ट। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
कन्नौज। पोस्टर विवाद को लेकर राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। मंगलवार रात भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद सियासी तकरार और तेज हो गई है। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में सपा पर हमला बोलते हुए लिखा कि यदि सपा नेताओं के काले कारनामों को उजागर करना अपराध है तो उन पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। उन्होंने पोस्टर फाड़ने के मामले पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पोस्टर फटने से इतिहास के काले पन्ने नहीं फटेंगे। पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि उन्होंने ही पोस्टर लगवाए हैं और यदि कार्रवाई करनी है तो सीधे उन पर मुकदमा किया जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष की इस पोस्ट के बाद जिले की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। इसी के साथ भाजपा आईटी सेल समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर साझा किया। मामला और चर्चा में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें