छिबरामऊ। दामाद से मिलने जा रहे युवक की बाइक में बुधवार को अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह भागकर जान बचाई। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई।
मोहल्ला धमे का ताल निवासी इरफान बुधवार को बाइक से मोहल्ला बिरतिया निवासी दामाद से सलमान से मिलने आ रहे थे। तभी कांशीराम कॉलोनी के सामने ऊंची पुलिया से उतरते ही अचानक बाइक से पहले धुंआ निकला फिर आग की लपटें निकलने लगीं। आग को देख इरफान बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए। देखते ही देखते बाइक आग का गोला बन गई। घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, परंतु फोन नहीं उठाया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।