फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक चोर गिरफ्तार, तीन बाइकें व तमंचा बरामद

Tue, 08 Mar 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
बाइको के साथ शतिर चोर व पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र में ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने रविवार की शाम दो वाहन चोरों को धर दबोचा। चोराें के पास से तीन बाइकें , 12 बोर का अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


गिरोह का खुलासा करते हुए थानाध्यक्ष मो. अनवर अहमद ने बताया कि रविवार शाम चौकी प्रभारी संजीव कुमार चौहान अपनी टीम के साथ छिबरामऊ बस स्टाप पर वाहन चेक कर रहे थे। उसी समय उन्होंने दो बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, तो वे बाइक छोड़ कर भागने लगे। बाद में घेराबंदी करके दोनों चोराें को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान एक ने अपना नाम दुलारे उर्फ दुल्लू  उर्फ मो. सुल्तान पुत्र जमां खां निवासी कस्बा तालग्राम के मोहल्ला टीला जबकि दूसरे ने अपना नाम पता कोतवाली गुरसहायगंज के खेरा लखइयामऊ गांव निवासी प्रमोद कुमार कटियार पुत्र बृजनंदन कटियार बताया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस की तलाशी के दौरान मो. सुल्तान के पास से 12 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। चोरों के पास से बरामद हुई बाइक ों में एक बाइक अभी हाल ही में 18 फरवरी को कस्बे के सभासद अभय सिंह के यहां से चुराई गई थी। इसके अलावा दोनाें चोरों ने दर्जनों बाइकों को चोरी करने की बात कबूली है। दोनाें ने बताया कि बे चोरी की हुई बाइकों को कबाड़े में बेंच देते थे। पुलिस ने बताया कि ये दोनों चोर ट्रकों से भी माल गायब करते थे। इनकी निशानदेही पर एक चुराई गई बाइक कांशीराम कालोनी कसबा तालग्राम से भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें