फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: मेडिकल स्टोर से 20 हजार लेकर भागे बाइक सवार, विरोध करने पर महिला का मोबाइल भी छीना

Sun, 29 Jan 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर से बाइक सवार दो युवक बीस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं, विरोध करने पर युवक महिला का मोबाइल भी छीन ले गए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती शायरा बानो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र में दवा लेने के बहाने आए बाइक सवार दो युवकों ने मेडिकल स्टोर की गोलक से 20 हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर महिला का मोबाइल भी छीन लिया और भाग निकले। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी राजिक हुसैन की पत्नी शायरा बानो ने बताया कि वह ताजपुर रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर बैठी थी। तभी बाइक से दो युवक बाइक मेडिकल स्टोर पर आए और उससे एक ट्यूब मांगी। ट्यूब उठाने के लिए वह जैसे ही उठी, एक युवक ने गोलक खोलकर 20 हजार रुपये निकाल लिए।
वह दौड़कर आई और विरोध करने लगी तो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल भी छीन लिया। पीड़िता ने शोर मचाया पर तब तक युवक भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। इस संबंध में कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि लूट का आरोप निराधार है, मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात
सरेशाम कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई चोरी की घटना आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कोतवाली की तरफ से आए लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद ताजपुर चौराहे की तरफ बाइक से भाग निकले।
विज्ञापन

ताजपुर रोड पर दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में लुटेरे दुकान के अंदर लगभग दो मिनट तक रहे, उसके बाद बाइक लेकर ताजपुर चराहे की तरफ भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस सरेशाम हुई लूट की वारदात को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें