फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, देवर की हालत गंभीर

Mon, 19 Sep 2022 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा देवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव दरियाव नगला निवासी गुड्डी देवी (40) के पति सुरेश चंद्र की मौत हो चुकी है। रविवार को गुड्डी देवी के दांतों में दर्द होने लगा। इसलिए वह देवर विकास के साथ बाइक से जसोदा कस्बे में दवा लेने जा रही थी।

इस दौरान दोपहर दो बजे जीटी रोड पर मिरगांवा के पास कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डी देवी की मौके मौत हो गई जबकि विकास घायल हो गया। देवर विकास हेलमेट नहीं लगाए थे। वहीं, हादसे के बाद चालक कंटेनर को छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें