फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मेडिकल संचालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। छिबरामऊ तालग्राम मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मेडिकल संचालक घायल हो गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। सौ शैया अस्पताल से रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बा तालग्राम नौसरा मोहल्ला निवासी सूरज पाल (25) पुत्र हरिभान मेडिकल संचालक है। रविवार को मेडिकल स्टोर के लिए दवा लेने बाइक से छिबरामऊ जा रहे थे। थाना क्षेत्र के असेह मोड़ के पास रविवार दोपहर दो बजे के करीब पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक समेत दूर जा गिरे और घायल हो गए।
चालक पिकअप समेत भाग जाने में सफल रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एबुलेंस से सौ शैया अस्पताल छिबरामऊ भेजा, जहां से डाॅक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया है। हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें