फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल, तिर्वा रेफर

Thu, 13 Jul 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के पश्चिमी बाईपास की तरफ आलू का पैकेट लेने जा रहे युवक की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को गंभीर हालत में 100 शैया अस्पताल से राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जनपद के ग्राम बहोरिकपुर निवासी इमरान (28) गुरुवार को बाइक से जीटी रोड पर पश्चिमी बाईपास की तरफ आलू का पैकेट उठाने के लिए जा रहा था। बाइक चला रहे इमरान ने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही वह संत गेस्ट हाउस के पास पहुंचा, तभी बेवर की ओर से रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने ट्रक चालक को दबोच लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रक को मंडी चौकी पर खड़ा करा दिया और चालक को कोतवाली ले आई। उधर, घायल इमरान को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें