सौरिख। सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते से टकरा कर बाइक सवार युवक घायल हो गया। परिजन युवक को इलाज के लिए फर्रुखाबाद के निजी चिकित्सालय ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सौरिख-बिधूना रोड निवासी नंदकिशोर राजपूत पुत्र रामेश्वर दयाल का पुत्र उदय राजपूत प्राइवेट इंसेटिकसाइड इंडिया लिमिटेड कंपनी में सेल्समैन के रूप में कार्यरत था। 17 फरवरी की शाम 05:30 बजे वह ड्यूटी से वापस लौट रहा था। नगला भारा गांव के पास झाड़ियों से निकलकर अचानक कुत्ता सड़क पर आ गया, जिससे उदय टकरा गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। उदय को फर्रुखाबाद जनपद के एक निजी चिकित्सालय में ले गए, यहां इलाज के दौरान रविवार सुबह 5.15 पर उसकी मौत हो गई। (संवाद)