फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Mon, 26 Feb 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। सडक पर आए मवेशी से बचने में बाइक सवार युवक रोड पर गिर गया। इससे सामने से आ रहे ट्रैक्टर का पहिया उसपर चढ़ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से गुजर रहे राज्यमंत्री के काफिले ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




ठठिया थाना क्षेत्र के रकसहिया गांव निवासी बब्लू (22) कई वर्ष से क्षेत्र के करौंदा शाहनगर गांव निवासी अपने मौसा हरिकृष्ण के साथ रहकर खेती का काम करते थे। रविवार को बब्लू बाइक से ठठिया बाजार गए थे। देर शाम को बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सावर रघुनाथपुर गांव के पास पहुंचा तो सड़क पर अचानक गोवंश आ गया। गौवंश से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर सडक पर गिर गई। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली का पहिया बबलू के ऊपर चढ़ गया।
इसी दौरान इसी रास्ते से समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण का काफिला गुजर रहा था। हादसा देख मंत्री ने काफिला रोक तुरंत अपनी गाड़ी पर बब्लू को बैठाया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर डाॅक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। थानाध्यक्ष अजय अवस्थी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें