फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 24 Jun 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लोडर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रिश्तेदार गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बलई गांव निवासी रवि कुशवाहा पुत्र अजय पाल अपने साले कानपुर जनपद के बर्रा निवासी महेंद्र के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से कन्नौज आए थे। दोपहर में अपना काम निपटा कर घर जा रहे थे। पट्टी पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में रवि की मौत हो गई। जबकि महेंद्र गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें