फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: खेतों में लगे तार की चपेट में आया बाइक सवार, गर्दन कटने से मौत

Sat, 11 Mar 2023 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के खटकरी गांव निवासी किशोर दोस्त के साथ पड़ोसी गांव में दोस्तों से होली मिलने गया था। वापस आते समय खेतों में लगे कटीले तारों में उसकी गर्दन फंस गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी।
विज्ञापन


खड़िनी चौकी के खटकरी गांव निवासी राहुल (17) दोस्त नगला खरगाई गांव निवासी संजीव शर्मा के साथ थुलरिया गांव में होली मिलने गया था। दोनों साइकिल से लौट रहे थे। खड़िनी से हसेरन मार्ग पर ग्राम खटकरी के पास खेतों में सुरक्षा के लिए लगाई गई बेरीकेडिंग का कंटीला तार टूटकर राहुल की गर्दन में लिपट गया।

तार गर्दन में फंसने के कारण उसकी गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई। संजीव ने घटना की सूचना परिजनों को दी। वहीं दूसरी तरफ परिजनों के मौके पर पहुंचने से पहले किसान खेतों के आसपास लगा तार खोलकर गायब हो गया। मां रूबी, बहन पूजा, भाई प्रांशुल समेत पिता संजीव सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। बता दें कि राहुल दो बहनों के बीच एकलौता भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें