तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बाइक गुरुवार शाम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक घायल हो गया। पुलिस और यूपिडा अधिकारियों ने अस्पताल भेजा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
अयोध्या के अमानीगंज मोहम्मदपुर निवासी श्रवण कुमार दुबे बाइक से लखनऊ की ओर जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के बेहटा गांव के पास पहुंचते ही झपकी आने पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई और काफी दूर तक घिसटी चली गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपिडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद प्रसाद कनौजिया ने घायल को मेेडिकल काॅलेेेज तिर्वा एंबुलेंस से भेजा। क्षतिग्रस्त बाइक, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 23333 रुपये, दो पुराने सिक्के एक मोबाइल, दो कान के टॉप्स पीली धातु और कपड़ों को थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। हादसे की सूचना घायल युवक के परिजनों को दी गई है।