फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोघित फाइल: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 09 Aug 2023 10:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई । हादसे में 15 वर्षीय किशोर घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त मैनपुरी निवासी युवक के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


हादसा बुधवार की देर शाम करीब सात बजे हुआ। बताया जा रहा है कि 20 वर्ष का एक युवक बाइक से हाईवे पर कन्नौज की ओर जा रहा था। ग्राम जुनेदपुर के सामने डिवाइडर से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित हो गई। युवक उससे उछल कर किलोमीटर वाले पत्थर से जा टकराया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की नजर जब गई तो उन्होंने घटना देखी और मामले की सूचना कोतवाल जयप्रकाश शर्मा को दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे में घायल किशोर को इलाज के लिए भेजा है। मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त की कोशिश की गई। उसके बाद उसकी पहचान मैनपुरी के बेवन निवासी मनीष के रूप में हुई है। घायल किशोर की पहचान छिबरामऊ के खुबरियापुर निवासी आसिफ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें