जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने मुख्य विकास अधिकारी आर.एन सिंह के साथ रविवार को राजकीय महिला पॉलिटेक्निक, जसोदा एवं नेडा प्रशिक्षण केंद्र, सियरमऊ, जसोदा का निरीक्षण किया। जसोदा में खिड़की की उच्च गुणवत्ता नही थी एवं फिनिशिंग भी अच्छी नहीं। सीसी रोड निर्माण में वाइब्रेटर का प्रयोग नहीं किया गय, प्लास्टर में कमी दिखी। विद्युत उपकरण एंकर एवं अरकेलाईट के तारों का प्रयोग किया जाना पाया, जिसमें सभी कार्य मानकों के अनुसार पूर्ण किये जाने एवं सभी स्थलों पर फिनिशिंग कार्य को सही करते हुए कार्य में गति लाने एवं बिल्डिंग के किनारे व प्रांगण में छाया दार पेड़ रोपे जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अवर अभियंता पैक्सफेड से कहा कि पौधरोपण के बिना भवन हस्तांतरित न किया जाए। सियरमऊ 43 कक्षों के हॉस्टल की खिड़कियां सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं मिलीं। सीलन भी मिली। अवर अभियंता डीआरडीए व संबंधित कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता उपस्थित थे।