कन्नौज। शहर के देविन टोला मोहल्ले में दो युवकों ने भाभी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश चार लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के मोहल्ला देविन टोला सरायमीरा में रहने वाली महिला ने दो देवरों के खिलाफ कमरे में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले सास और पति के सहयोग से देवरों ने दुष्कर्म किया था। घटना के बाद वह मायके चली गई। थाने के चक्कर काटने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।