दूल्हे पक्ष की ओर से रवि गुप्ता निवासी रोहिणी दिल्ली ने लड़की पक्ष पर एक जंजीर व 50 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने लूट के आरोप में गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं गांव की महिलाओं ने बरात में लुटाए गए कागज के नोट भी सौंपे। उधर, विवाद के बाद बिना दूल्हा बिना शादी करें बरात लेकर चला गया।
दुल्हन ने लगाया जिंदगी बर्बाद करने का आरोप
बरात लौटने से दुल्हन के जोड़े में सजी युवती का रो-रोकर बुरा हाल था। युवती का कहना है कि पिता ने उधार रुपये लेकर दुल्हे पक्ष के लोगों की हर मांग को पूरा किया। इसके बाद भी शादी न होने के कारण दूल्हे पक्ष के लोगों ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। साथ ही पूरा परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया है।