फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बरातियों ने घरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डीजे पर नाचने से मना करने बरातियों ने बवाल कर दिया। दौड़ा-दौड़ा कर घरातियों और दुल्हन पक्ष के रिश्तेदारों को पीट दिया। इससे वैवाहिक समारोह में अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर के अजयपाल मोहल्ला निवासी सुभाष की बेटी की शुक्रवार शादी थी। इसके लिए मैनपुरी के बागबान से बरात आई थी। बैंड पर नाच-गाना करते हुए बरातियों ने धर्मशाला में लगे डीजे पर नाचते-नाचते उत्पात शुरू कर दिया। दुल्हन के पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया तो नशे में धुत बरातियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दुल्हन के परिवार और रिश्तेदारों को पीटना शुरू कर दिया। कुछ बरातियों ने दुल्हन के दरवाजे पर जाकर गालीगलौज की और महिलाओं से अभद्रता भी की।
सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के पहुंचने पर दूल्हे के परिजन भाग निकले। परिजनों के काफी देर बाद पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इसके बाद वैवाहिक रस्मों की अदायगी हुई। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले को शांत करा दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें