छिबरामऊ। बार और बेंच एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं। वकीलों को मैंने हमेशा ही अपना परिवार माना है। यह विचार नवागंतुक एसडीएम उमाकांत तिवारी ने अधिवक्ता सभागार में व्यक्त किए।
एसडीएम ने कहा कि वकीलों की निजी समस्याओं का समाधान कराने में पूरा सहयोग रहेगा। किसी भी कर्मचारी से कोई शिकायत हो तो मुझे बताएं, कार्रवाई की जाएगी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ता सम्मान का भूखा है। सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं होगा। गलत काम के लिए हम लोग कभी दबाव नहीं डालते हैं। इसके अलावा महासचिव चंद्रजीत यादव, संजीव श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, विकास गुप्ता, दिनेश सिंह, शिवओम दुबे व केडी वर्मा ने प्रशासन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
हड़ताल पर रहेंगे वकील
बार एसोसिएशन सभागार में हुई बैठक में वकीलों ने सिविल जज जूनियर डिवीजन की कार्यप्रणाली का विरोध किया, जबकि अन्य न्यायालयों के कार्यों की सराहना की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा व महासचिव चंद्रजी यादव ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की।