फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संचारी रोगाें की रोकथाम के लिए किया गया जागरूक

Tue, 14 Apr 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत जनमानस को संचारी रोगों के प्रति जागरूक कर प्रभावी रोकथाम की जा रही है। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।दस्तक अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड हसेरन के ग्राम फूलपुर एवं विकासखंड तालग्राम के ग्राम बरौली में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर भ्रमण कर स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गई। आम जनमानस को स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं रोगों से बचाव के उपाय बताकर जागरूक किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा विकासखंड सौरिख के ग्राम मलिकपुर, जलालाबाद के ग्राम मिरगावां, छिबरामऊ के ग्राम विशुनगढ़ एवं सदर के ग्राम गदनपुर में पशुओं के रखरखाव, स्वच्छता, पशुजनित रोगों की रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी ग्रामवासियों को दी गई। कृषि विभाग द्वारा छिबरामऊ के ग्राम अनिभोज एवं रूपपुर तथा उमर्दा के खानपुर में कृषक गोष्ठियों का आयोजन कर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। नगर पालिका गुरसहायगंज के मोहल्ला पनगवां, वार्ड 11 राजीव नगर तथा सदर नगर पालिका के मोहल्ला शिखाना, वार्ड 13 में दवा का छिड़काव कराया गया। साथ ही नागरिकों को अपने घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा गंदगी एकत्रित न होने देने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे संचारी रोगों की रोकथाम की जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने जनसामान्य से स्वच्छता, सतर्कता एवं जागरूकता को अपनाकर संचारी रोगों से स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें