फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति से हकीकत में उड़ी सपनों की उड़ान

विज्ञापन
फोटो 09- एयर मैन पंकज राजपूत। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आसमान में उड़ने का सपना सभी देखते हैं पर हकीकत में सपने शायद ही किसी के पूरे हो पाते हैं। पर इस बात को गलत साबित किया आर्थिक रुप से असहाय किसान के बेटे पंकज राजपूत ने। पिता की मुफलिसी में सपना पूरा होना मुश्किल था। तब अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का पोस्टर देखकर पंकज ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और परीक्षा पास की। छात्रवृत्ति की मिली धनराशि से उच्च शिक्षा हासिल कर वायु सेना में नौकरी हासिल कर सपनों की उड़ान भरी।
विज्ञापन

तालग्राम क्षेत्र के सलेमपुर टिकुरियनपुर्वा निवासी पंकज राजपूत वर्तमान में भारतीय वायु सेना में एयर मैन के पद पर हैं। उनकी तैनात गुजरात के जामनगर में है। पंकज ने बताया कि उनके पिता रामसरन किसान हैं। मां इंद्रा देवी गृहिणी हैं। बडे भाई प्रदीप और बहन सीमा की पढ़ाई का खर्च भी पिता उठा नहीं पा रहे थे।
उन्होंने देश सेवा की नौकरी का सपना देखा था। वर्ष 2015 में (आरबीएसडी) रामभजन सूर्या देवी इंटर कॉलेज गांगेमऊ में कक्षा 11 में वह पढ़ रहे थे। उन्होंने कॉलेज में जब अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति का पोस्टर देखा तो पंजीकरण करा दिया और परीक्षा की तैयारी की। कुछ दिनों बाद अचानक घर पहुंची अमर उजाला की टीम ने बताया कि उन्होंने परीक्षा पास की है। उन्हें अब धनराशि दी जाएगी। यह सुनते ही आंखों में खुशी के आंसू झलक आए। अमर उजाला की ओर से 75 हजार रुपये की धनराशि मिली। इसके बाद पंकज ने कोचिंग की। इसके बाद दूसरी किस्त भी 75 हजार की उन्हें मिली। इससे उन्होंने प्रतियोगिता के लिए किताबें खरीदी। साथ ही भाई और बहन की पढ़ाई में भी धनराशि खर्च की। 27 जून 2018 को कलकत्ता बैरकपुर में उनका चयन भारतीय वायु सेना में हुआ। अमर उजाला की छात्रवृत्ति से उनके परिवार की किस्मत खुल गई। पंकज ने अन्य छात्रों से अपील है कि वह परीक्षा में अवश्य भाग लें। इस परीक्षा किसी की भी किस्मत खुल सकती हैं।
विज्ञापन

-----
कल अंतिम दिन, पंजीकरण करें छात्र
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में पंजीकरण की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर है। इस परीक्षा से छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए हाईस्कूल और इंटर के छात्र ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें