तिर्वा। इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के चतुर्थ वर्ष के चार छात्रों ने मिलकर एक प्रोग्राम तैयार किया है। इस प्रोग्राम के माध्यम से स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज की जा सकती है। तिर्वा के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स चतुर्थ वर्ष के छात्र विशाल शर्मा ने बताया कि उनके साथ सुयष कुमार, प्रियांशी यादव व जानवी यादव ने मिलकर डीप लर्निंग बेस अटेंडेंस सिस्टम प्रोग्राम तैयार कर रहे हैं। इस प्रोग्राम के माध्यम से स्कूल में आने वाले छात्रों की फेस रिडिंग कर समय व तारीख के साथ ऑनलाइन हाजिरी दर्ज होगी। यह प्रोग्राम स्कूल, कॉलेज, कंपनियों के अलावा अन्य जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में जो सिस्टम बड़े-बड़े संस्थानों में लगे हुए हैं। उनकी लागत काफी ज्यादा है। जो प्रोग्राम वह तैयार कर रहे हैं, उसमें लागत कम आएगी। जिससे हर छोड़ा-बड़ा संस्थान आसानी से खरीद सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम को तैयार करने के लिए छह महीनों से रिसर्च चल रही है। जल्द ही प्रोग्राम तैयार कर रिसर्च पैनल में प्रकाशित करने के लिए भेजा जाएगा।
बोल कर हाजिरी लगाने से मिलेगी आसानी
छात्रों की मेहनत पर नजर रख रहे प्रो. अश्वनी उपाध्याय ने बताया कि यह यह एक हाई डीप लर्निंग प्रोग्राम है। इसके माध्यम से बच्चों की फेस रीडिंग कर अटेंडेंस का काम करेगी। अभी स्कूलों में जो बच्चों की हाजिरी बोल कर लगाई जाती है। इस प्रोग्राम की मदद से बच्चों के चेहरे को रीड कर ऑनलाइन ही हाजिरी दर्ज हो जाएगी।