तालग्राम। एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित ढाबे पर देर शाम दबंगों ने मालिक पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख तीन बाइकें छोड़कर आरोपी भाग गए। मालिक ने तोड़फोड़ और लूटपाट का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की है।
भोजापुर निवासी उमेशचंद्र बाबा ने बताया कि वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निकवा कट व फॉरेंसिक लैब के पास बाबा ढाबे का संचालन करते है। गांव के ही प्रियांशु उर्फ भोला, प्रभात, ओमवीर, राममोहन आदि बाइक से आए और गालीगलौज करते हुए लाठीडंडों से हमला कर घायल कर दिया। ढाबे के काउंटर में तोड़फोड़ की। इस दौरान गोलक में रखे 13,371 रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देख तीनों बाइकों को छोड़ भाग गए। पुलिस ने घायल बाबा को सीएचसी भर्ती कराया। चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। तीन बाइकों को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है लूट नहीं हुई है आपसी विवाद में मारपीट का मामला है।
-