तिर्वा। जमीन के विवाद में सुलह न करने पर दबंगों ने पीड़ित के घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित व भाई घायल हो गया। पीड़ित ने 11 लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।
कोतवाली क्षेत्र के भुगैतापुर गांव निवासी रवि ने बताया कि सोमवार शाम को वह घर में बड़े भाई नरेंद्र के साथ था। तभी गांव के प्रताप, उदय, अमर, वीरेन्द्र, अमित, पीयूष, अभय, प्रखर, अमन, राजेंद्र व मधु सभी आए और जमीन के विवाद में चल रहे मुकदमे में सुलह करने की बात करने लगे। विरोध किया तो राजेंद्र व प्रताप गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी लोग जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। तभी बड़ा भाई नरेंद्र बीचबचाव करने लगा तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। शोरगुल सुनकर जब गांव के लोग पहुंचे तो सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल महेश वीर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।