फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: एक ओवर में छह छक्के मारने वाले आशू बने जिले के पहले खिलाड़ी

Sat, 18 Feb 2023 10:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। एसएमडी क्रिकेट टूर्नामेंट में इंदिरा नगर की टीम ने बिरतिया को 33 रन से हराकर जीत दर्ज कर ली। मैच में शतक लगाने वाले आशू ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर मैन ऑफ द मैच हासिल किया। एक ओवर में छह छक्के मारने वाले आशू जिले के पहले खिलाड़ी हाेंगे।
विज्ञापन

एसएमडी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवारको इंदिरा नगर व बिरतिया के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंदिरा नगर की टीम ने आशू के शतकीय प्रहार की बदौलत 12 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। मैच में आशू ने एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहल्ला बिरतिया की टीम 10 ओवरों में 122 रन पर सिमट गई। इसमें कप्तान राजू मास्टर ने 46 रन बनाए। अच्छे प्रदर्शन के लिए आशू को मैन ऑफ द मैच मिला। इस दौरान आयोजक श्रेयस द्विवेदी, विनीत अग्निहोत्री, रजत, शिवम, निखिल, निश्चल, सौरभ, सनी, नंदन, राजा, पवन व लकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें