फोटो 09सीएचबीपी53: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकत्रियां। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सरकार से राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की।
आशा वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष रानी के नेतृत्व मे आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष राधा श्रीवास्तव ने बताया कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक कोई कार्य नहीं करेंगे। उनसे काम अधिक लिया जाता है लेकिन उसके बदले में मानदेय कम मिलता है। उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी कर उनको राज्य कर्मचारी घोषित कर मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके पर मनोरमा, नेहा, नीलम और उषा कुमारी सहित कई आशा कार्यकर्ताओं मौजूद रहीं।
फोटो-03- शहर के मोहल्ला हम्मालीपुर्वा में खुला मेन होल। संवाद- फोटो : KANNAUJ