फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएमओ दफ्तर में आशाओं ने जड़ा ताला, विधायकों ने खत्म कराया धरना

विज्ञापन
फोटो 01- सीएमओ कार्यालय में ताला डालकर प्रदर्शन करती आशाएं। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह सीएमओ कार्यालय में ताला जड़ दिया। एसीएमओ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए आक्रोशित आशाओं ने अधिकारी व कर्मचारियों को कार्यालय में घुसने नहीं दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। आशाओं के उग्र होते प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय और तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत भाजपा नेताओं के साथ मौके पहुंचे। इसके बाद मांगों को सुनते हुए निस्तारण का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों का दर्जा और 18 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर एक दिसंबर से आशा वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन चल रहा था। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, भाजपा नरेंद्र राजपूत, भाजपा नेता शैलेंद्र, मुनीश मिश्रा, अभिमन्यु ठाकुर, आकाश मिश्रा और श्यामजी मिश्रा पहुंच गए। इस दौरान आशा कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें चार माह से मानदेय नहीं दिया गया। वह लोग राज्य कर्मचारी का दर्जा और प्रतिमाह 18 हजार रुपये मानदेय की मांग कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान एसीएमओ बृजेश शुक्ला ने उनसे अभद्रता की। इस पर बृजेश शुक्ला ने सफाई देते हुए मौके पर कहा कि उन्होंने किसी से अभद्रता नहीं की अगर ऐसा लगता है कि तो, वह माफी मांगते हैं। वहीं छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में मांग पत्र के साथ आशा कार्यकर्ताओं को बुलाया। अर्चना पांडेय ने कहा कि शासनस्तर से वार्ता आशाओं की मांग को पूरा कराया जाएगा। इसके बाद आशाओं का धरना-प्रदर्शन समाप्त हुुआ। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि आशाओं की मांग शासन को भेजी जा चुकी है। इसके बाद भी वह धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

-------------
प्रदर्शन से प्रभावित हुईं स्वास्थ्य सेवाएं
आशाओं के प्रदर्शन से इस माह टीकाकरण नहीं शुरू नहीं हो सका। वहीं शनिवार को सीएमओ कार्यालय में चिकित्सीय कार्य ठप रहे। कर्मचारी से लेकर अधिकारी इधर-उधर भटकते दिखाई दिए। काम से पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
--------
सीएचसी में ताला जड़ा
तालग्राम। तालग्राम सीएचसी के शीत श्रृंखला कक्ष में आशाओं ने ताला डाला कर धरना प्रदर्शन किया। इससे एएनएम को वैक्सीन न मिलने पर टीकाकरण नहीं हो सका। संगठन की जिला महामंत्री विनीत, ब्लाक तालग्राम अध्यक्ष कीर्ति देवी, महामंत्री नीरज और उपाध्यक्ष किरन दुबे ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें