फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शाम ढलते ही रोशन हो उठा शहर, गांव-गांव, गली-गली मनी दिवाली

Tue, 23 Jan 2024 02:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ढाई माह पहले मनाई गई दिवाली सोमवार को फिर से मनाई गई। तब वनवास से अयोध्या लौटे प्रभु राम के आगमन की खुशी में प्रकाशोत्सव मनाया गया था। अब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने इसे दिवाली सरीखा ही यादगार बना दिया। शाम ढलने से पहले ही घर-आंगन दीपक से रोशन हो उठे। इसके बाद शुरू हुआ आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के इंतजार की घड़ी आते ही उत्सव का माहौल शुरू हो गया। दिन में तो लोगों ने अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। सजावट की। भंडारा आयोजित किया। शोभा यात्रा निकाली। शाम होते ही नजारा और भी भव्य हो गया। शाम ढलने से पहले ही दीपों की झिलमिल रोशनी से पूरा इलाका रोशन हो उठा। लोगों ने अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों को दीपक की रोशनी से रोशन कर दिया। बाजार भी संवर गया। उसके बाद आतिशबाजी शुरू हो गई। रामभक्तों ने प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में दिल खोलकर आतिशबाजी की। तरह-तरह की आतिशबाजी से न सिर्फ हर तरफ रोशनी फैली बल्कि उसकी आवाज से आसमान भी गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें