फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दरोगा का शव गांव पहुंचते ही मची चीख पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। एटा के जैथरा थाने में तैनात उपनिरीक्षक मुन्नू सिंह का शव देर शाम गांव पहुंचते ही परिवार में चीखपुकार मच गई। मुन्नू सिंह सरकारी काम से मैनपुरी गए थे, जहां पर उनकी हालत बिगड़ गई और कानपुर ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

सकरावा क्षेत्र के नगरिया सुख निवासी मुन्नू सिंह उपनिरीक्षक थे और एटा के जैथरा थाने में तैनात थे। सोमवार को वारंट तामीला के लिए मैनपुरी गए थे। मैनपुरी में मुन्नू सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें एक हॉस्पिटल भर्ती कराया गया था। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। हालत में सुधार न होने पर मुन्नू सिंह को उपचार के लिए कानपुर रेफर किया गया था। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया, जिसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिवार के लोग बदहवास हो गए। परिजनों ने बताया कि मुन्नू सिंह की पत्नी ऊषा देवी का चार माह पहले निधन हो गया था। मुन्नू सिंह के तीन बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें