फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आर्यावर्त बैंक बना अखाड़ा, कैशियर हुआ बेहोश

Wed, 28 Jun 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के मकरंदनगर में स्थित आर्यावर्त बैंक में चाबी को लेकर मैनेजर व कैशियर में विवाद हो गया। दोनों के बीच हंगामा हुआ। इस दौरान बैंक में अफरातफरी हो गई। हंगामे के बीच कैशियर की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। एआरएम व पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। एक दिन पहले तबीयत खराब होने पर कैशियर मंगलवार को अवकाश पर था। ऐसे में चाबी उसने साले के हाथों बैंक भिजवाई थी। मैनेजर ने दूसरे युवक से चाबी लेने से इंकार कर दिया। दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

शहर के मकरंदनगर में आर्यावर्त बैंक की शाखा है। जिसमें रवि कुमार कटियार मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। जबकि गणेश शंकर वाजपेयी कैशियर के पद पर हैं। मंगलवार को चाबी को लेकर मैनेजर व कैशियर के बीच विवाद हो गया। बैंक के अंदर ही दोनों के बीच हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही एआरएम रतन सिंह व मकरंदनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। विवाद के दौरान हालत बिगड़ने पर कैशियर गणेश शंकर वाजपेयी बेहोश हो गए। इससे बैंक में अफरातफरी का माहौल बन गया। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

एकदूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप
कैशियर के साले सुमित मिश्रा ने बताया कि सोमवार की शाम ऑफिस से वापस लौटने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिस पर उन्होंने मंगलवार को चाबी बैंक में पहुंचाने के लिए दी थी। जब चाबी मैनेजर को दी तो उन्होंने लेने से इंकार कर दिया। उनके आने पर ही चाबी लेने की बात कही। जीजा के बैंक आने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। वहीं बैंक मैनेजर रवि कुमार कटियार ने बताया कि कैशियर ने कैश की चाबी किसी दूसरे व्यक्ति के हाथों भिजवाई थी। इसलिए चाबी लेने से इंकार कर दिया था। कहा कि वह बिना बताए छुट्टी पर चले गए थे। बैंक में छुट्टी के लिए कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें