सौरिख। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृतक आश्रित कोटे से नौकरी दिलवाने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप ब्लाॅक अपर शोध अधिकारी वीरपाल सिंह पर लगा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिला अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल ने बताया कि प्रकरण की विभागीय जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने ब्लॉक एआरओ वीरपाल सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन में संबद्ध कर दिया है। उन्होंने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। संवाद