फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छात्रवृत्ति के लिए पांच तक करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 01 Jan 2024 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। पिछले सत्र में आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के छात्रवृति पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन एनएस पोर्टल पर करना होगा। जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर से बढ़ाकर पांच जनवरी कर दी गई है।
विज्ञापन


आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण बच्चों को कक्षा नौ से कक्षा 12 तक की पढ़ाई के लिए प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की मदद मिलती है। इसके लिए बच्चों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। तभी छात्रवृत्ति की धनराशि खाते में आती है। ऑनलाइन आवेदन करने पर फॉर्म उस कॉलेज की आईडी पर पहुंच जाता है, जहां बच्चे ने कक्षा नौ में प्रवेश लिया हैं।
इसके बाद कॉलेज की आईडी से फॉर्म को सत्यापित किया जाता है। कहीं-कहीं बच्चों को ऑनलाइन आवेदन करने में समस्या आ रही है। जहां बच्चों ने कक्षा नौ में प्रवेश लिया है, उस कॉलेज ने अपनी केवाईसी अभी तक अपडेट नहीं की है। इसलिए जब बच्चे फॉर्म अप्लाई करते हैं तो उनका फॉर्म कंपलीट नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच जनवरी कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चचियापुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक गौरव पटेल ने बताया कि एनएस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी गई है। उन्होंने अपने विद्यालय से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छह छात्र-छात्राओं के आवेदन करा दिए हैं, जिस बच्चे को ऑनलाइन आवेदन में दिक्कत आ रही हो तो उसकी मदद करते हुए आवेदन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें