फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आगे जा रहे ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक

Sun, 09 Jul 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। लखनऊ से तमिलनाडु जा रहा ट्रक आगे जा रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए इस हादसे में चालक और सह चालक घायल हो गए।
विज्ञापन


तमिलनाडु के जिला धर्मपुरी थाना तोदूर गांव ओमैया अखरी निवासी चालक किन्नाराज (40) लखनऊ से मुर्गी दाना लाद कर तमिलनाडु जा रहे थे। साथ में उनका सहायक चालक एम गणेशन (34) भी थे। रविवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम निकवा कट के पास से गुजरते समय उनका ट्रक कोयला लेकर बनारस से मुजफ्फरनगर जा रहे ट्रक के पीछे से जा टकराया। इस हादसे में चालक सह चालक घायल हो गए। वहीं दूसरे ट्रक को प्रतापगढ़ थाना जेठवारा गांव बुढ़ियापुर चला रहे थे। उनके साथ में खलासी संदीप सरोज पुत्र श्यामलाल भी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने घायलों का मौके पर इलाज कराया और ट्रक मालिक सेल्वागणेश को सूचना दी। सेफ्टी कोन लगा कर एक लेन का आवागमन रोका गया। बाद में क्रेन की मदद से यलो लाइन पर खडा करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें