फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पलटी कार में टकराई दूसरी कार, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। लखनऊ से खाटू श्याम जा रही कार अनियंत्रित होकर सोमवार शाम पांच बजे के करीब डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसी कार के पीछे से आ रही कार भी उसी से टकरा गई। हादसे में खाटू श्याम दर्शन को जा रहे एक परिवार के चार लोग समेत नौ घायल हो गए हो गए। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी और पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

लखनऊ थाना गुंडवा कुर्सी रोड के सांई अस्पताल के करीब गौरा बाग निवासी धीरेंद्र सिंह (40) अपनी कार से खाटू श्याम के दर्शन कर ने जा रहे थे। साथ में पत्नी रुची सिंह (38), पुत्री श्रृष्टी (12) व अनवी (6) भी थी। सोमवारकी शाम करीब पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से गुजरते समय कोतवाली गुरसहायगंज के भवनियापुर गांव के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई।
इस हादसे में चारों लोग घायल हो गए। इसी दौरान लखनऊ के ही विकास नगर कुर्सी रोड बटाह सेक्टर 14 निवासी आकाश राजपूत (26) अपनी कार से खाटू श्याम दर्शन को जा रहे थे। उनकी भी कार पहले से पलटी कार से जा टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। उनके साथ में अनिल राजपूत (25), राजेश (32), विशाल राजपूत (28), आनंद वर्मा (32) भी थे। पांचों लोगों को मामूली चोट आईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशीकांत मिश्रा, यूपी 112 डायल के उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, थाना पुलिस ने एक परिवार के चारों घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। बाकी घायलों का मौके पर इलाज किया गया। क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन की मदद से थाना तालग्राम भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें