तालग्राम। शाहपुर छिबरामऊ मार्ग पर पांच जून को सड़क हादसे में घायल एक युवक की शनिवार को कानपुर में मौत हो गई। सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के ताहपुर छिबरामऊ मार्ग पर रसूलाबाद ईंट भट्टे के पास यह हादसा हुआ था। पांच जून को कलकता पुर्वा निवासी दीपक उर्फ देवा (18) पुत्र सिद्धनाथ बाइक से बाजार से घर लौट रहा था। भाजपा नेता की कार से बाइक की टक्कर लगने से घायल हुआ था। राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा से इलाज में फायदा न होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया था। वहां एक निजी अस्पताल में शनिवार को मौत हो गई। देर रात दीपक का शव गांव लाया गया। पिता ने अजात चालक और कार के खिलाफ पहले ही लापरवाही से टक्कर मार कर घायल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक के मौत से मां संतोषी और एक मात्र छोटा भाई छोटू रो रो कर बेहाल हैं। एसआई स्वदेश कुमार ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा का कहना मुकदमे में मौत होने की धारा जांच में बड़ा दी जाएंगी और चालक की तलाश की जा रही है।