फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नोटिस से नाराज ग्रामीण ने बीएलओ पुत्र से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बीएलओ महिला के साथ ड्यूटी पर मौजूद उनके बेटे को गांव के एक किसान ने फोन कर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। ग्राम नौगाई निवासी पंकज पाल ने बताया कि उनकी मां सुनीता पाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र और बूथ संख्या 220 में बीएलओ के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह अपनी माता की मदद के लिए उनके साथ गए थे। पीड़ित के अनुसार एसआईआर फॉर्म में कुछ विसंगतियों के चलते आए हुए नोटिसों की तामील का कार्य चल रहा है। आरोप है कि गांव के ही संदीप के घर नोटिस देकर आया था। कुछ देर बाद उसने फोन कर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उस उसे देख लेने और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने कार्रवाई के लिए कॉल रिकार्डिंग का ऑडियो भी पुलिस को सौंपा है। इस संबंध में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच की जा चुकी है। युवक की तलाश में पुलिस टीम के साथ वह स्वयं गांव गए थे, लेकिन वह गांव में नहीं मिला। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें